फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस को मिली सफलता, चेन्नई से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश का आतंकी गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2019 02:05 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
आतंकी का मुंह ढ़क कर ले जाती एसटीएफ की टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मंगलवार को चेन्नई से आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के लिए काम करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार्य बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पूर्बा बर्दवान के रहने वाले जेएमबी के इस सदस्य को चेन्नई के नीलांगराई इलाके में उसके ठिकाने से पुलिस पकड़ा गया। उसकी पहचान 35 वर्षीय असदुल्ला शेख ऊर्फ राजा के रूप में की गयी है ।

उन्होंने बताया कि हमें इस बात की जानकारी मिली थी कि राजा चेन्नई में छिपा हुआ है । हमारे अधिकारियों ने छापेमारी की और उसे नीलांगराई इलाके से धर दबोचा। वह वहां किराये के एक घर में रहता था। राजा एजेएमबी का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके ट्रांजिट रिमांड के लिए उसे चेन्नई की एक अदालत में पेश किया जाएगा। अगस्त के आखिरी हफ्ते से अब तक कोलकाता पुलिस जेएमबी के पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने 2018 में बोधगया धमाकों के सिलसिले में जेएमबी के एक शीर्ष सदस्य को बिहार से पिछले हफ्ते पकड़ा था ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें