फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana:'BRS की बनेगी सरकार, हमारे उम्मीदवारों को भी मिल रहा लोगों का प्यार'; असदुद्दीन औवेसी का दावा

Tue, 07 Nov 2023 06:53 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना में चुनावी प्रचार अपने चरम पर है। लगातार सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। आईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपने सहयोगी पार्टी बीआरएस को लेकर कहा कि चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के नौ उम्मीदवारों की जीत का भी दावा किया है। 
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दल जोर आजमाइश कर रहे हैं। सभी दलों के स्टार प्रचार लगातार प्रदेश में रैलियां और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए सभी पार्टियों द्वारा घोषणाएं की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, लगातार एक-दूसरे पर की जा रही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। लेकिन इसी बीच आईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को अपने बयान के जरिए दावा किया कि सीएम चंद्रशेखर रावत के नेतृत्व वाली बीआरएस आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा, अपने बल पर तेलंगाना में सरकार बनाएंगे। दावा किया कि उनकी पार्टी सभी नौ सीटों पर जीत हासिल करेगी, जिन सीटों पर वह चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि बीआरएस को अपने दम पर सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें मिलेंगी और एआईएमआईएम सभी नौ निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल करेगी। तेलंगाना में बीआरएस की मित्र सहयोगी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नौ क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। बता दें तेलंगाना में 2018 विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने सात सीटें जीती थीं।

चुनावी दौरे पर औवेसी बोले, लोगों का प्यार मिल रहा 
उनके द्वार घर-घर जाकर किए जा रहे चुनाव प्रचार पर औवेसी ने कहा, यह बहुत अच्छी प्रक्रिया है। लोगों का हमारी पार्टी के प्रति प्यार और स्नेह है। मुझे यकीन है कि यह प्यार वोट में बदल जाएगा। हम निश्चित ही जीत दर्ज करेंगे। 
विज्ञापन


औवसी ने कहा, भाजपा जाति जनगणना की विरोधी
जाति जनगणना के मुद्दे पर औवेसी ने कहा, तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें हटाकर एक उच्च जाति के व्यक्ति को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया। वे जाति जनगणना के विरोधी हैं। वे यह करवाना ही नहीं चाहते हैं। ओबीसी पर भाजपा की सोच को यह उजागर करता है। औवेसी ने बीआरएस शासन के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण के लिए किए गए कार्यों को बताया। उन्होंने कहा, पिछले साढ़े नौ वर्षों में राज्य में सांप्रदायिक शांति बनाए रखी गई है और कोई मॉब लिंचिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें