फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजसमंद घटना पर बोले ओवैसी- हम मुसलमान, इसलिए अपने ही मुल्क में निशाने पर

Sun, 10 Dec 2017 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
विज्ञापन
राजस्थान के राजसमंद में हुए हत्याकांड का जिक्र करते हुए एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ओवैसी ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं जिनमें मुसलमानों को निशाने पर लिया जा रहा है।
विज्ञापन


शंभूलाल को वॉट्सएप पर समर्थन, ग्रुप में भाजपा के मंत्री और सांसद भी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आज हमारे ही मुल्क में हमको सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि हम मुसलमान हैं, देश में ऐसी हुकूमत है जो ऐसी सोच रखने वालों की तारीफ कर रही है। तीन साल से बीजेपी की हुकूमत है, हर वक्त कोई ना कोई वाक्या होता आ रहा है।

Aaj humare hi mulk mein humko sirf isliye nishana banaya ja raha hai ki hum musalmaan hain.Markaz mein aisi hukumat hai jo aisi soch aur fikr rakhnewalon ki tareef kar rahi hai.3 saal se BJP ki hukumat hai,har waqt koi na koi wakayat hota aa raha hai:A Owaisi  #Rajsamand incident pic.twitter.com/sSk0jdzAW5— ANI (@ANI) December 10, 2017
विज्ञापन



बता दें कि राजसमंद का एक वीडियो पिछले दिनों सामने आया था। उसमें शंभुलाल रैगर नाम का शख्स दिख रहा था जो एक मुस्लिम शख्स पर पहले पीछे से वार करके उसे घायल कर देता है और फिर उसे जिंदा जला देता है। जिसके चलते उस शख्स की मौत हो जाती है। यह सब करने के बाद शंभु अपनी सफाई देता है कि 'लव जिहाद' को रोकने के लिए उसने ऐसा किया। 

शंभु ने वीडियो खुद शेयर की थी, जिसके वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। घटना का देशभर में विरोध किया जा रहा है। जिस मजदूर की हत्या हुई वह पश्चिम बंगाल के मालदा का था। घटना के बाद पश्चिम बंगाल और राजस्थान सरकार ने उस मुस्लिम शख्स को परिवार को मुआवजा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें