फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने नहीं निभाया अपना वादा, पुलिस के पास पहुंची 7 साल की बच्ची

Tue, 11 Dec 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Toilet
विज्ञापन

अम्बुर की सात साल की एक बच्ची सोमवार को अपने पापा के खिलाफ पुलिस के पास पहुंच गई क्योंकि वह घर में शौचालय नहीं बना रहे हैं। जबकि उन्होंने वादा किया था कि कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर वह शौचालय बनाएंगे। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली ई हनीफा जारा ने कहा, 'उन्होंने दो साल पहले मुझसे शौचालय बनाने का वादा किया था। लेकिन उन्होंने इसे आज तक नहीं बनाया। मैं बड़ी हो रही हूं और खुले में शौच जाने पर मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। इसलिए मैं अपने पिता के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची हूं।'

विज्ञापन


अपनी शिकायत में लड़की का कहना है कि उसके पिता ने वादा किया था कि यदि वह कक्षा में पहला स्थान हासिल करेगी तो वह शौचालय का निर्माण करेंगे। यह वादा उन्होंने तब किया था जब बच्ची एलकेजी में पढ़ती थी और अब वह दूसरी कक्षा में पढ़ती है। वह हमेशा कक्षा में पहले नंबर पर आई लेकिन उसके पिता ने अपना वादा नहीं निभाया। लड़की ने मांग की है कि या तो उसके पिता लिखित में आश्वासन दें फिर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। 

अम्बुर की महिला पुलिस स्टेशन की सब इंस्पेक्टर ए वलारमाठी ने कहा कि बच्ची सबूत के तौर पर अपने 20 मेडल और सर्टिफिकेट लेकर आई थी। उन्होंने बताया, 'उसने अपनी परेशानी बताई। मैंने तुरंत स्वच्छता कार्यालय से संपर्क किया और उनसे शौचालय बनाने के लिए परिवार की मदद करने के लिए कहा।' जारा के 31 साल के पिता इसानुल्लाह को उस समय कोई अनुमान नहीं था जब दोपहर के 3.30 बजे पुलिस स्टेशन से उन्हें वहां पहुंचने के लिए फोन आया। 
विज्ञापन


इसानुल्लाह ने कहा, 'मैं उस समय बहुत डर गया जब एक महिला ने मुझे तुरंत पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा। जैसे ही मैं पुलिस स्टेशन पहुंचा वहां मैंने अपनी बेटी और पत्नी को देखा। मैं बहुत परेशान हो गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने मुझे पूरी घटना बताई और कहा कि मैं अपनी बेटी को मनाकर उसे घर ले जाउं।' अपनी बड़ी बेटी जारा के इस कदम से इंसानुल्लाह काफी गर्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने उसे सिखाया था कि यदि कोई भी परेशानी आए तो पुलिस के पास जाए और निर्भिक बने।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें