फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का EC पर निशाना, रीढ़विहीन और बेहया बताया

Sat, 04 Feb 2017 09:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है। गोवा और पंजाब में पोलिंग के बाद उन्होंने ट्वीट करके चुनाव आयोग को रीढ़विहीन और बेहया बताया। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

As per EC notification, polling time in Goa from 7 am to 5 pm but in Punjab, it is from 8 am to 5 pm (one hr less). Why?— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 4, 2017


पंजाब के मजीठा में बूथों पर वोटिंग मशीन खराब होने और पुलिस द्वारा मतदाताओं को रोके जाने के एक ट्वीट  को री-ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने लिखा है, 'चुनाव आयोग रीढ़विहीन और बेहया' है। 
विज्ञापन



एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, चुनाव आयोग ने सीबीआई और आरबीआई की तरह प्रधानमंत्री के सामने आत्मसपर्ण कर दिया है। 

जैसे मोदी जी ने RBI का बेड़ा गरक कर दिया, ऐसे ही अपने चमचों को बैठाकर मोदी जी ने EC का भी बेड़ा गरक कर दिया। https://t.co/I4oXvQ2JTT— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 4, 2017



एक अन्य ट्वीट में कहा, 'जिस तरह मोदी ने आरबीआई का बेड़ा गर्क कर दिया है, ऐसे ही अपने चमचों को बिठाकर मोदी जी ने चुनाव आयोग का भी बेड़ा गर्क कर दिया है।'

This is a completely shameless n spineless EC. https://t.co/i1eW9h2YVX— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 4, 2017


एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा, 'मोदी जी तो कह रहे थे कि नोटबंदी के बाद काला धन ख़त्म हो गया। पंजाब गोवा में तो जम के बँटा है। फिर क्या फ़ायदा हुआ नोटबंदी का?
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें