फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Elections 2022: उत्पल को टिकट नहीं मिलने पर केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- उनकी नीति 'उपयोग करो और फेंक दो' की

Thu, 20 Jan 2022 07:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

उत्पल पर्रिकर पणजी सीट से भाजपा का टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने गुरुवार को जिन 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की उनमें उनका नाम नहीं है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को जगह नहीं मिली। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर पर्रिकर परिवार के साथ भी उपयोग करो और फेंक दो की नीति अपनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उत्पल पर्रिकर को आप से जुड़ने एवं उसके टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने का न्यौता दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि गोवावासी उदास महसूस करते हैं कि भाजपा ने पर्रिकर परिवार के साथ भी उपयोग करो और फेंक दो की नीति अपनाई। मैंने हमेशा ही मनोहर पर्रिकर जी का सम्मान किया है। उत्पल जी का आप से जुड़ने एवं चुनाव लड़ने का स्वागत है।

उत्पल पर्रिकर पणजी सीट से भाजपा का टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने गुरुवार को जिन 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की उनमें उनका नाम नहीं है। मनोहर पर्रिकर ने दो दशक से अधिक समय तक इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। गोवा के मुख्यमंत्री रहते हुए मार्च 2019 में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन


गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस ने दिल्ली में कहा कि पार्टी ने उत्पल पर्रिकर को चार विकल्प दिए थे, लेकिन उन्होंने उन्हें स्वीकार नहीं किया।

कांग्रेस ने जारी की नई सूची
इस बीच कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की है। दरअसल, राज्य में 14 फरवरी को 40 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसके परिणाम 10 मार्च को आएंगे। कांग्रेस यहां अपने दम चुनाव लड़ रही है, जबकि महाराष्ट्र में उसके सहयोगी शिवसेना और एनसीपी साथ मिलकर चुनावी मैदान में हैैं।

विज्ञापन


राकांपा ने पहली सूची जारी की
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें चार नामों की घोषणा की गई। सूची में राकांपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जोस फिलिप का भी नाम शामिल है जोकि दोबालिम सीट से चुनाव लड़ेंगे। राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने सूची जारी की। पार्टी ने नवेलिम सीट से रहमान मुजावर को, प्रिओल सीट से दिग्विजय वर्लेकर और शिरोदा से डॉ सुभाष प्रभु देसाई को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें