दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज यानी 16 अगस्त को जन्मदिन है। अरविंद केजरीवाल 51 साल के हो गए हैं और नेता से लेकर अभिनेता तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद केजरीवाल को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी, जिसका उन्होंने अपने अंदाज में जवाब भी दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर ट्वीट किया- 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।'
इसके कुछ देर बाद ही अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को रीट्वीट कर जवाब देते हुए लिखा- 'आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत शुक्रिया पीएम सर।'
आपको बता दें कि केजरीवाल चुनाव के समय पीएम मोदी की जमकर आलोचना की थी लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्होंने सार्वजनिक रूप से पीएम मोदी पर कोई हमला नहीं किया है। इस साल जून में, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और बरसात के मौसम में यमुना के पानी को संग्रहित करने के लिए केंद्र के सहयोग की मांग की थी।