फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में केजरीवाल: शाह ने सीएम चन्नी को लिखा खत, कहा- देश की अखंडता से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

Fri, 18 Feb 2022 08:49 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के सीएम को लिखे पत्र में उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर कुमार विश्वास के दावे पर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों केजरीवाल पर हमलावर हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित शाह इसका जवाब दिया है। 

विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के सीएम को लिखे पत्र में उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और वह व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि मामले को विस्तार से देखा जाए। पंजाब के सीएम ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' आम आदमी पार्टी के संपर्क में है।

अमित शाह ने लिखा है कि देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। भारत सरकार ने इसे अत्यंत गंभीरत से लिया है और मैं इस मामले की गहराई से जांच करवाऊंगा। 
विज्ञापन



जानिए क्या कहा था कुमार विश्वास ने
कुमार विश्वास ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और अपने पूर्व साथी अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

कुमार विश्वास ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए दावा किया था कि अरविंद केजरवाल किसी भी कीमत पर पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय में मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।
विज्ञापन


विश्वास ने कहा, यहां तक कि उन्होंने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला भी बताया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें