फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंकड़े: जनवरी में कृषि श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 5.49 और ग्रामीण मजदूरों के लिए 5.74 फीसदी रही

Fri, 18 Feb 2022 08:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल जनवरी में खेतिहर मजदूरों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति में इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी में कृषि श्रमिकों और ग्रामीण मजदूरों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर क्रमश: 5.49 फीसदी और 5.74 फीसदी हो गई। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार इस में इजाफा कुछ निश्चित खाद्य पदार्थों की महंगी कीमतों की वजह से रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले दिसंबर 2021 में कृषि श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-एएल) के आधार पर महंगाई की दर 4.78 फीसदी और ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आरएल) के आधार पर की दर 5.03 फीसदी रही थी। 

श्रम मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार जनवरी 2021 में सीपीआई-एएल पर आधारिक महंगाई की दर 2.17 फीसदी और सीपीआई-आरएल 2.35 फीसदी रही थी। 

कृषि श्रमिकों के लिए खाद्य मुद्रास्फीति जनवरी 2022 में 4.15 फीसदी और ग्रामीण मजदूरों के लिए 4.33 फीसदी रही, जो पिछले महीने में क्रमशः 2.99 फीसदी और 3.17 फीसदी थी। एक साल पहले समान अवधि में कृषि श्रमिकों के लिए खाद्य मुद्रास्फीति 1.02 फीसदी और ग्रामीण मजदूरों के लिए 1.22 फीसदी थी।
विज्ञापन


दिसंबर 2021 के मुकाबले जनवरी 2022 में पूरे देश में सीपीआई-एएल में दो अंकों की और सीपीआई-आरएल में एक अंक की कमी आई है। ये दोनों जनवरी 2021 में क्रमश: 1095 और 1105 पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें