फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का दावा: दिल्ली और पंजाब की तरह कर्नाटक में भी सरकार बनाएगी 'आप', भाजपा पर साधा निशाना 

Thu, 21 Apr 2022 08:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कर्नाटक में कथित भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को 20 प्रतिशत कमीशन सरकार कहा जाता है और मौजूदा भाजपा सरकार को 40 फीसदी कमीशन सरकार कहा जाता है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि दिल्ली और पंजाब की तरह आम आदमी पार्टी कर्नाटक में भी सरकारी बनाएगी। कर्नाटक राज्य रायथा संघ (केआरआरएस) की अगुवाई में विभिन्न किसान संगठनों की रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून की मांग की तो हम और आम लोगों को राजनीति में आने की चुनौती दी गई। हमने एक राजनीतिक दल बनाया। हमारी पहली सरकार दिल्ली में और फिर पंजाब में बनी। अब हम अगली सरकारी कर्नाटक में बनाएंगे।

विज्ञापन


कर्नाटक में कथित भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को 20 प्रतिशत कमीशन सरकार कहा जाता है और मौजूदा भाजपा सरकार को 40 फीसदी कमीशन सरकार कहा जाता है। केजरीवाल उस घटना का हवाला दे रहे थे जिसमें एक ठेकेदार ने प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। बाद में ठेकेदार ने आत्महत्या कर ली थी।

आप प्रमुख ने कहा कि दिल्ली में शून्य प्रतिशत कमीशन की सरकार है क्योंकि दिल्ली में बेहद ईमानदार सरकार है। एक पैसा बतौर रिश्वत नहीं ली जाती है। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सबसे ईमानदार सरकार होने का प्रमाण पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, आयकर विभाग और दिल्ली पुलिस ने उन पर, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 17 अन्य विधायकों के खिलाफ छापेमारी की लेकिन एजेंसियों को कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन


दिल्ली और कर्नाटक में दंगों का जिक्र करते हुए आप नेता ने कहा कि देश भर के बदमाश, मुंहफट, उपद्रवी और भ्रष्टाचारी एक ही राजनीतिक दल में जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक मंत्री का बेटा अपनी जीप से कुचलकर किसानों की हत्या कर देता है, और उसके पिता को मंत्री पद का उपहार दिया जाता है। जो बलात्कार करता है उसका शानदार स्वागत किया जाता है । एक छोटी बच्ची का बलात्कार होता है और वे शोभायात्रा निकालते हैं । ऐसे परिदृश्य में देश कैसे समृद्ध होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दंगों की इंजीनियरिंग के बारे में नहीं जानते हैं। पूरे देश में दंगे हो रहे हैं। यह कौन कर रहा है? कौन सी पार्टी दंगा करती है? देश की जनता दंगा नहीं चाहती। वे शांति चाहती है, वे शांति से रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर लोग दंगा चाहते हैं वह उन्हें वोट करें लेकिन अगर वह स्कूल, अस्पताल, मुफ्त बिजली, मुफ्त परिवहन, मुफ्त पानी चाहिए तो उन्हें आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करना चाहिए।

किसानों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल पूरा होने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है । हालांकि, 45 फीसदी लोग कृषि पर आश्रित हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के बच्चे राजनीति में शामिल नहीं होना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें