अरुंधति राय की नई किताब ‘द मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पीनेस’ को मैन बुकार 2017 की सूची में शामिल किया गया है। अपने पहले उपन्यास ‘गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के 19 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉय की कहानी पर आधारित (फिक्शन) उपन्यास सामने आई है।
रॉय की गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स को 1997 में प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अली स्मिथ, जेडी स्मिथ, सेबेस्टियन बेरी और मोहसिन हामिद की तरह अरुंधति भी इस सूची में इससे पहले सूचीबद्ध होने वालों की कतार में शामिल हो गई हैं।
अन्य लेखकों में अमेरिका से एमिली फ्रीडलंड, आयरलैंड से माइक मैककॉरमैक, ब्रिटेन से जॉन मैकग्रेगर, फिओना मोजली, अमेरिका से जॉर्ज सौंडर्स, यूके-पाकिस्तान से केमिला शम्सी और अमेरिका से कॉलसन व्हाइटहेड शामिल हैं।
वर्ष 1996 में शुरू हुए मैन बुकर प्राइस फॉर फिक्शन पुरस्कार किसी भी देश के लेखक की अंग्रेजी में लिखी और ब्रिटेन में प्रकाशित किताब को दिया जाता है। अंतिम सूची में सूचीबद्ध छह किताबों की घोषणा 13 सितंबर को होगी और वर्ष 2017 के विजेता की घोषणा 17 अक्टूबर को होगी।