फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश ट्रक हादसा: अंजॉ की गहरी खाई से 11 और शव बरामद, एक हफ्ते बाद भी असम के तीन मृतकों की तलाश जारी

Sat, 13 Dec 2025 06:40 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर

सार

Arunachal Pradesh Truck Accident: अरुणाचल प्रदेश ट्रक हादसा के बाद अंजॉ जिले की गहरी खाई से 11 और शव बरामद किए गए हैं। जिसके बाद कुल बरामद शवों की संख्या 17 हो गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक और हादसे वाली जगह की तस्वीर - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शनिवार (13 दिसंबर) को गहरी खाई से 11 और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही इस दुर्घटना में अब तक कुल 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तीन और शव निकाले जाने की संभावना है, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है।
विज्ञापन


शवों को निकालने में भारी कठिनाई
अंजॉ जिले के उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) मिलो कोजिन ने बताया कि हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान शनिवार सुबह 6 बजे दोबारा शुरू किया गया। यह अभियान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और भारतीय सेना की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है। उपायुक्त के मुताबिक इलाके की भौगोलिक स्थिति बेहद दुर्गम है और खाई काफी गहरी होने के कारण शवों को निकालने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खराब दृश्यता के चलते शनिवार शाम करीब 4 बजे अभियान रोकना पड़ा, जिसे रविवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अरुणाचल हादसा: 22 मजदूरों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा; 18 शव बरामद, एक ही गांव के रहने वाले थे सभी श्रमिक
विज्ञापन


मिनी ट्रक गहरी खाई में गिरा
यह भयानक हादसा 8 दिसंबर की शाम को अंजॉ जिले में हायुलियांग-चगलागाम की ओर करीब 40 किलोमीटर दूर हुआ था, जब असम से आए 22 मजदूरों को ले जा रहा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घटना के दो दिन बाद 10 दिसंबर की शाम एक मजदूर किसी तरह खाई से बाहर निकलकर पास के सीमा सड़क कार्यबल (BRTF) के लेबर कैंप तक पहुंचा, जिसके बाद प्रशासन को हादसे की जानकारी मिली और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया।

अब रविवार को सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा
इससे पहले शुक्रवार को खाई से छह शव बरामद किए गए थे, जिन्हें शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन ने बताया कि एक लापता व्यक्ति की तलाश के लिए रविवार को सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अरुणाचल हादसा: खाई से चमत्कारिक रूप से बचा इकलौता मजदूर, अस्पताल में लड़ रहा मौत से जंग, जानें कैसी है हालात?

हादसे में इकलौते जिंदा बचे शख्स की हालत भी गंभीर 

बता दें कि मजदूरों से सवार ट्रक करीब एक हजार फीट नीचे खाई में गिरा था। हादसे की जानकारी 11 दिसंबर को मिली थी। जो कि हादसे में एकमात्र बचे व्यक्ति ने दी थी। जिसका दीप बताया गया है। जिसे गंभीर हालत में डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (AMCH) में भर्ती कराया गया है। जिसकी जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने साझा की। 23 साल के बुद्धेश्वर दीप को पहले तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए डिब्रूगढ़ रेफर कर दिया है। डॉक्टर्स के मुताबिक दीप की हालत गंभीर है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें