फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सेना ने लापता युवक को लौटाया: भारत को चीन के कब्जे वाली जमीन कब वापस मिलेगी, 'प्रधानमंत्री जी'?  राहुल गांधी का सवाल

Fri, 28 Jan 2022 02:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहले तो चीन ने युवक के अपहरण की बात खारिज कर दी, लेकिन बाद में चीनी सेना की ओर से बताया गया कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक मिल गया है। 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए एक युवक की चीन से भारत सुरक्षित वापसी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि- भारत को चीन के कब्जे वाली जमीन कब वापस मिलेगी प्रधानमंत्री जी? दरअसल, राहुल गांधी का यह ट्वीट तब सामने आया है, जब अरुणाचल प्रदेश से लापता हुआ युवक चीन में मिला। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि-  "यह जानकर सुकून मिला कि चीन ने मिराम तेरान को वापस कर दिया है। भारत को चीन के कब्जे वाली जमीन कब वापस मिलेगी, प्रधानमंत्री जी।"

क्या है मामला 
दरअसल, अरुणाचल प्रदेश से कुछ दिन पहले युवक मिराम लापता हो गया था। बाद में कथित रूप से सामने आया क चीनी सेना ने युवक का अपहरण कर लिया है। इसके बाद भारतीय सेना ने चीनी अधिकारियों से इस मसले पर बात की। पहले तो चीन ने युवक के अपहरण की बात खारिज कर दी, लेकिन बाद में चीनी सेना की ओर से बताया गया कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक मिल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले उसे भारत वापस भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें