फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेशः राज्यपाल ने किया ‘न्यू एज लर्निंग सेंटर’ का उद्घाटन, युवाओं में पढ़ने-लिखने की आदत पर दिया जोर

Wed, 08 Oct 2025 02:45 AM IST
शुभम कुमार एन. अर्जुन, पासीघाट

सार

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने ईस्ट सियांग में न्यू एज लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं में पढ़ने-लिखने की आदत विकसित करने की जरूरत बताई और कहा कि ऐसे केंद्रों से जिज्ञासा, ज्ञान और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे साहित्यिक उत्कृष्टता का मंच बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने ‘न्यू एज लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने मंगलवार को ईस्ट सियांग जिले के जिला पुस्तकालय में ‘न्यू एज लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश लिटरेरी सोसाइटी, पासीघाट चैप्टर की ओर से एक कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लेखकों और युवाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि न्यू एज लर्निंग सेंटर की अवधारणा पूरे राज्य में लोकप्रिय हो रही है और यह युवा शिक्षार्थियों के बीच जिज्ञासा और सीखने की भावना को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पासीघाट केंद्र की सफलता से प्रेरित होकर प्रत्येक जिले और कस्बे में ऐसे सीखने के केंद्र स्थापित होंगे, जिससे ज्ञान और रचनात्मकता की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- Air Force Day: वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस आज, राफेल-सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमान भी होंगे आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन


युवाओं को लेकर क्या बोले राज्यपाल 
राज्यपाल ने युवाओं में पढ़ने और लिखने की आदत विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ना व्यक्ति की शब्दावली को समृद्ध करता है और अभिव्यक्ति को प्रभावशाली बनाता है, जबकि लेखन आंतरिक विचारों को व्यक्त करने और संप्रेषण कौशल को निखारने में मदद करता है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सेंटर को बौद्धिक और साहित्यिक उत्कृष्टता का केंद्र बनाएं, जहां नियमित रूप से साहित्यिक कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित हों ताकि युवा लेखकों और विचारकों को प्रोत्साहन मिल सके। 

राज्यपाल ने जिला उपायुक्त और अधिकारियों की सराहना की
राज्यपाल ने जिला उपायुक्त और पुस्तकालय अधिकारियों की इस पहल की सराहना की और क्षेत्र में साहित्यिक संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की। प्रोत्साहन के प्रतीक के रूप में राज्यपाल ने कविता पाठ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों अयंग डोले ओतुल जेरांग यांग मेगू और मिस नाना तोयांग तालोह को गवर्नर पेन भेंट किया। 
विज्ञापन


बता दें कि इस अवसर पर स्थानीय विधायक तापी दरंग ईस्ट सियांग की उपायुक्त श्रीमती सोनलिका जिवानी, और उप निदेशक, सार्वजनिक पुस्तकालय श्रीमती यायूम रीबा भी उपस्थित थीं। साथ ही, अरुणाचल प्रदेश लिटरेरी सोसाइटी, पासीघाट चैप्टर के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: आरक्षण के नाम पर गढ़ी जा रही हैं झूठी कहानियां? लातूर पुलिस ने किया फर्जी सुसाइड नोट का खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें