वीडियो वायरल होने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजूजू ने एक्स पर पर्यटकों को सलाह दी। उन्होंने कहा, 'अरुणाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटकों को मेरी सलाह है कि बर्फीली झीलों पर अनुभवी लोगों के साथ चलें, फिसलन भरी बर्फीली सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं।'
अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में स्थित सेला झील में फंसे चार पर्यटकों को लोगों के सुझबुझ के चलते जान बच गई। तवांग स्थित सेला झील, जो अपनी जमी हुई बर्फ के लिए प्रसिद्ध है, जो एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का केंद्र बन गई।
विज्ञापन
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल
रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दिख रहा है कि जब कुछ पर्यटक बर्फीली झील पर चलने का प्रयास कर रहे थे, तब अचानक बर्फ टूट गई और कई लोग बर्फ के नीचे फंस गए। जैसे ही पर्यटक नीचे की ओऱ धंसने लगे उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। पास के स्थानीय लोगों और गाइड्स ने तुरंत उनकी मदद की, जिससे चारों पर्यटकों को बचाया।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजूजू ने पर्यटकों को दी सलाह
इस घटना की वीडियो वायरल होने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजूजू ने एक्स पर पर्यटकों को सलाह देते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटकों को मेरी सलाह है कि बर्फीली झीलों पर अनुभवी लोगों के साथ चलें, फिसलन भरी बर्फीली सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि हिमस्खलन के बारे में जागरूक रहें। तापमान बहुत कम है, इसलिए गर्म कपड़े पहनें और आनंद लें। आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है।