शेरिंग दिवंगत विधायक जम्बे ताशी की पत्नी हैं। उम्मीदवारी वापस लेने के अंतिम घंटे के तुरंत बाद, 1-लुमला (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी रिनचिन दोरजी थुंगन ने भाजपा के अकेले उम्मीदवार शेरिंग को विधिवत निर्वाचित घोषित किया।
पूर्वोत्तर भारत से शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए दो बड़ी खुश खबरी आई। अरुणाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव में जहां भाजपा की प्रत्याशी निर्विरोध जीतीं वहीं, नगालैंड में भाजपा ने चुनाव से पहले ही खाता खोल लिया। नगालैंड के अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार काझेतो किनिमी ने निर्विरोध चुनाव जीत ली है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, कजेतो किनिमी ने कहा, वह दूसरे कार्यकाल के लिए अकुलुतो 31 ए/सी के लोगों का निर्विरोध प्रतिनिधित्व करने के लिए विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
वहीं, अरुणाचल प्रदेश के लुमला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी हामु शेरिंग ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार को समाप्त होने के बाद तवांग जिले के लुमला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हामु शेरिंग को निर्विरोध चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि शेरिंग दिवंगत विधायक जम्बे ताशी की पत्नी हैं।
विज्ञापन
तवांग के विधायक शेरिंग ताशी ने सभी का धन्यवाद किया। तवांग जिले की पहली महिला विधायक भी बनीं शेरिंग ने उपचुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए राज्य के अन्य सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया।
2009 से इस निर्वाचन क्षेत्र का लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले जम्बे ताशी का 48 वर्ष की आयु में गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ा। इस जीत के साथ, 60 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ भाजपा की सीटों की संख्या 49 हो गयी है । विपक्षी कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार-चार विधायक हैं, जबकि तीन निर्दलीय विधायक भी हैं।