फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Pradesh: दुर्घटना में तीन वीरों का दुखद निधन, पूर्वी कमान ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 27 Aug 2024 11:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, एन. अर्जुन

सार

सूत्रों के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले के लिमीकिंग से करीब 15 किलोमीटर दूर बोरारूपक के पास एक दुर्घटना में तीन जवानों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में हादसे में सेना के जवानों की गई जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के सुदूर क्षेत्र में एक दुर्घटना में भारतीय सेना के तीन वीरों का दुखद निधन हो गया। भारतीय सेना के पूर्वी कमान प्रमुख ने तीनों जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले के लिमीकिंग से करीब 15 किलोमीटर दूर बोरारूपक के पास एक दुर्घटना में तीन जवानों की मौत हो गई। यह जिला मुख्यालय से करीब 145 किलोमीटर दूर है। जिन जवानों का निधन हुआ है, उनकी पहचान इसमें हवलदार नखत सिंह, नाइक मुकेश कुमार और गार्ड अशीष के रूप में हुई है। 

भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी.तिवारी और सभी रैंक्स ने अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों हवलदार नखत सिंह, नाइक मुकेश कुमार और गार्ड आशी के दुखद निधन पर अपनी गहरी शोक-संवेदनाएं व्यक्त की हैं। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ दृढ़ता से खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें