फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेमा खांडू चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, कल लेंगे सीएम पद की शपथ

Mon, 27 May 2019 08:04 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
विज्ञापन
पेमा खांडू कल लेंगे सीएम पद की शपथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने वाले पेमा खांडू को सोमवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। उनके नेतृत्व में नई सरकार 29 मई को शपथ ग्रहण करेगी।
विज्ञापन


इससे पहले पार्टी पर्यवेक्षक जेपी नड्डा और अन्य नेताओं के साथ खांडू ने राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को राज भवन में होगा। 

खांडू ने रविवार को राज्यपाल से मिलकर विधानसभा को भंग करने की अपील की थी। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था और राज्य में नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम करते रहने को कहा था।
विज्ञापन


राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा करने के बाद खांडू ने भाजपा में विश्वास जताने के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के राजनीतिक इतिहास में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। 

60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 41 सीटों पर जबकि कांग्रेस को चार सीट पर जीत हासिल हुई है। इससे पहले 2014 के चुनाव में भाजपा को 7 सीटें ही मिली थीं। वहीं इस बार जदयू को सात और नेशनल पीपुल्स पार्टी को पांच सीटें मिली हैं। इसके अलावा पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल को एक और दो निर्दलीय भी जीतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें