राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रक्षामंत्री मनोरहर परिकर का सोमवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया। मनोरहर परिकर की जगह वित्त मंत्री अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जेटली इससे पहले भी रक्षा मंत्रालय का प्रभार संभाल चुके हैं। गौरतलब है कि मनोहर परिकर गोवा में मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपद लेंगे। इसी के मद्देनजर उन्होंने रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
Shri Arun Jaitley shall be assigned the charge of the Ministry of Defence, in addition to his existing portfolios
— President of India (@RashtrapatiBhvn) March 13, 2017
राष्ट्रपति भवन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर रक्षा मंत्री परिकर का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा दी गई सलाह के मुताबिक, राष्ट्रपति ने कैबिनेट मंत्री अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
गोवा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस 17 सीट जीतकर गोवा में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी। लेकिन 13 सीटें जीतने वाली भाजपा, कांग्रेस के मुंह से जीत छीनने में कामयाब हो गई है। बीजेपी ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, गोवा फारवर्ड पार्टी सहित कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया है।