फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370: वापस आए पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया

Sun, 11 Aug 2019 09:04 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया - फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया देश वापस आ गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों के स्तर को घटाते हुए बिसारिया को देश छोड़ने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बिसारिया दिल्ली वापस आ गए हैं क्योंकि पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों के स्तर को घटाने के फैसले पर फिर विचार करने के भारत के आग्रह को अनसुना कर दिया। 

पाकिस्तान यह स्पष्ट कर चुका है कि वह अपने नवनियुक्त उच्चायुक्त मोइन उल हक को नयी दिल्ली नहीं भेजेगा। पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त सोहेल महमूद को विदेश सचिव बनाए जाने के तीन महीने बाद हक की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि बिसारिया शनिवार को इस्लामाबाद से रवाना हुए और दुबई के रास्ते देश लौटे। पाकिस्तान ने बुधवार को ही बिसारिया को देश छोड़ने को कह दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें