फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: यूक्रेन के शरणार्थियों के लिए आगे आया आर्ट ऑफ लिविंग, कहा- मदद के लिए पूरे यूरोप में खुले हैं केंद्र

Mon, 28 Feb 2022 10:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आर्ट ऑफ लिविंग ने कहा है कि पोलैंड सीमा पर हमारे स्वयंसेवक आने वाले शरणार्थियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। वहां ऐसे परिवार भी हैं जिनके बच्चे दो महीने से भी कम उम्र के हैं। हमारे समूह ने सभी आवश्यक आपूर्ति का भंडारण कर लिया है।
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ता - फोटो : Art of Living
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठन आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ता यूक्रेन संकट के चलते विभिन्न यूरोपीय देशों में सीमा पार कर जा रहे भारतीयों तक आश्रय और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं। इसकी ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, बुल्गारिया और जर्मनी आदि देशों में संगठन के शरणार्थी केंद्र काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


जैसे-जैसे यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष बढ़ रहा है, आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों ने आश्रय और भोजन और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ विभिन्न यूरोपीय देशों में सीमा पार कर रहे भारतीयों से संपर्क साधा है। इसके संस्थापक रविशंकर ने कहा कि मैं छात्रों और उनके परिवारों से उम्मीद नहीं छोड़ने की अपील करता हूं। हमारे कार्यकर्ता पूरे यूरोप में आपके साथ हैं।

हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, बुल्गारिया और जर्मनी में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों ने हजारों भारतीय छात्रों सहित यूक्रेन से भाग रहे लोगों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए कार्रवाई की है। हंगरी में इस संगठन ने 150 से अधिक लोगों के लिए आश्रयों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही पोलैंड में 500 से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


संगठन ने बताया कि पोलैंड की सीमा पर हमारे स्वयंसेवक शरणार्थियों को मदद उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा इसने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। आर्ट ऑफ लिविंग ने बताया कि जो लोग हमारी मदद चाहते हैं वह +31631975328 नंबर पर हमले संपर्क कर सकते हैं। आर्ट ऑफ लिविंग का यूक्रेन में बड़ा स्वयंसेवी आधार है जो भारतीय समुदाय की मदद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें