फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक टीम के भारत आने का कार्यक्रम फिर टला 

Wed, 09 Mar 2016 12:32 PM IST
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • पीसीबी के एक अधिकारी ने अमर उजाला से खुलासा किया कि सुरक्षा टीम की ओर से धर्मशाला में नहीं खेलने की सिफारिश की गई है
  • शहीदों के परिजनों ने प्रदर्शन किया तो वह उन्हें नहीं रोक पाएंगे
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के धर्मशाला में होने वाले मुकाबले को लेकर स्थितियां जटिल हो गई हैं। आईसीसी और बीसीसीआई मंगलवार को दावा करते रहे कि मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पाकिस्तान से आई सुरक्षा टीम सिफारिश करने जा रही है कि सुरक्षा कारणों को लेकर धर्मशाला में पाकिस्तान टीम का खेलना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन


सूत्र यह भी बता रहे हैं कि बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने आ रही पाकिस्तान की महिला और पुरुष टीम का भारत आने का कार्यक्रम एक बार फिर टल गया है। पाकिस्तान की टीम भारत के साथ धर्मशाला में वर्ल्ड कप का मैच खेलेगी या नहीं अब यह पाकिस्तान सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा।

पीसीबी के एक अधिकारी ने अमर उजाला से खुलासा किया कि सुरक्षा टीम की ओर से धर्मशाला में नहीं खेलने की सिफारिश की गई है। धर्मशाला से लौटने के बाद मंगलवार की रात सुरक्षा टीम ने पाकिस्तानी दूतावास में हाई कमिश्नर से मुलाकात कर रिपोर्ट की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद दूतावास की ओर से यह रिपोर्ट पाकिस्तान सरकार को भेजी गई। जिसके बाद ही पाक टीम को भारत भेजे जाने का कार्यक्रम टाला गया।
विज्ञापन


वहीं बीसीसीआई के टूर्नामेंट डायरेक्टर एमवी श्रीधर मंगलवार को दिनभर यह दावा करते रहे कि मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। उन्होंने दिल्ली में गृह मंत्रालय में इस संबंध में मुलाकात भी की जहां बाद में उन्होंने खुद कहा कि सुरक्षा के कुछ मुद्दों को लेकर अभी जटिलताएं बाकी हैं लेकिन उन्हें सुलझा लिए जाने की उम्मीद है।

वहीं कई कोशिशों के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से यह आश्वासन नहीं लिया जा सका कि शहीदों के परिजनों के प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं घटने दी जाएगी। वीरभद्र इसी बात पर अड़े हैं कि वह मुकाबले के लिए सुरक्षा तो मुहैया करा देंगे लेकिन शहीदों के परिजनों ने प्रदर्शन किया तो वह उन्हें नहीं रोक पाएंगे। मैच को लेकर बुधवार को पीसीबी अपना फैसला सुना सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें