शिवसेना ने मांग की है कि जाकिर के भारत लौटते ही उसे गिरफ्तार किया जाए। साथ ही यह भी मांग की गई है कि उसके पीस टीवी को भी बंद किया जाए।
शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है कि 'जिस तरह से पाक में रहने वाले अजहर मसूद जैसे उन्मादी जहर उगलते हैं उसी तरह जाकिर जैसे लोग भी शांति के नाम पर अपने सामाजिक कार्य की आड़ में इरादों को अंजाम दे रहे हैं।'
लिखा गया है कि नाइक बीते कई साल से राष्ट्र विरोधियों को संरक्षण दे रहे हैं एवं ढाका में हुए नरसंहार के बाद उनके द्वारा दिए जा रहे शांति के संदेशों की असलियत सबके सामने आ गई है। संपादकीय में महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करते हुए लिखा गया है कि नाइक को उसी कोठरी में रखा जाए जहां मुंबई हमले के दोषी कसाब को रखा गया था।