सबसे ज्यादा हरियाणा से आगे आए डॉक्टर
मंत्रालय के मुताबिक,
पीएम मोदी की अपील के बाद सबसे ज्यादा हरियाणा से प्राइवेट डॉक्टरों ने इस मुहिम से जुड़कर गर्भवती महिलाओं की हर माह की 9 तारिख को निशुल्क जांच की है। जबकि देश भर में 4760 निजी डॉक्टर अब तक इस अभियान से जुड़ चुके हैं।
ऑनलाइन लें जानकारी, करें शिकायत
गर्भवती महिलाओं को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए ऑनलाइन जानकारी ली जा सकती है। आपके नजदीकी जांच सेंटर कौन सा है? कौन-कौन से टीके कब लगवाने हैं? इसकी पूरी जानकारी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की वेबसाइट पर उपलब्ध है, यहां चिकित्सीय संबंधी शिकायत भी कर सकते हैं। जिन्हें 15 दिन के भीतर अमल में लाने का दावा है।