फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर से नहीं 24 अकबर रोड से चलेगी कांग्रेस 

Sat, 20 Jan 2018 12:45 AM IST
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस दफ्तर
विज्ञापन
कांग्रेस में आमतौर पर होने वाले सभी अहम फैसले या तो सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ से या फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के 12 तुगलक लेन से होते रहे हैं। अब कांग्रेस अपने मुख्यालय 24 अकबर रोड से चलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष 23 जनवरी से अपने कक्ष में बैठेंगे और लोगों से वहीं मुलाकात भी करेंगे। राहुल के आने से साफ है कि पार्टी के बड़े पदों पर बैठे नेता भी अब दफ्तर में बैठना होगा। आमतौर बड़े नेता अपने आवास से ही संगठन को चला रहे हैं। 
विज्ञापन


बीते कई सालों में गिने-चुने मौकों पर कांग्रेस अध्यक्ष का कमरा खुला है। सोनिया गांधी के अध्यक्ष रहते लगभग सभी बैठकें दस जनपथ में होती रही हैं। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक या फिर झंडा रोहण आदि विशेष मौकों पर ही सोनिया गांधी अपने कमरे में आकर बैठती थीं। चूंकि कांग्रेस मुख्यालय और दस जनपथ की दीवारें सटी हुई हैं लिहाजा कांग्रेस नेताओं को वहीं बुला लेती थीं। विशेष मौकों पर आम कार्यकर्ताओं की दस जनपथ में एंट्री जरूर होती थी लेकिन सुरक्षा के तामझाम में दूरी बनी रहती थी। 
विज्ञापन

rahul gandhi - फोटो : रवि बत्रा
सुरक्षा के लिहाज से सील रहने वाले अध्यक्ष के कमरे को नए अध्यक्ष के लिए नया रूप दिया जा रहा है। बीते चार सालों में राहुल बतौर उपाध्यक्ष अपने आवास 12 तुगलक लेन में ही लोगों से मुलाकात करते थे। कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं से दूरी और उपेक्षा को लेकर पार्टी सतर्क दिख रही है।

खासकर देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कार्यकर्ताओं की शिकायत भी यही थी कि उनके प्रभारी महासचिव या सचिव भी यहां नहीं मिलते हैं। राहुल के मुख्यालय में बैठने पर पार्टी के बड़े पदों पर बैठे नेताओं में भी सक्रियता आएगी और लोग कमरों में नियमित बैठेंगे। 

कांग्रेस अध्यक्ष के कमरे की साज सज्जा के साथ अहम बैठकों के लिए भी एक कमरे को नया रूप दिया जा रहा है। जिसमें अहम एआईसीसी और अन्य अनुसांगिक संगठनों के साथ राहुल बैठकें करेंगे। राहुल अपने कक्ष में न सिर्फ बैठेंगे बल्कि देश भर से आने वाले कार्यकर्ता भी उनसे मिलकर अपनी बात रख सकेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें