फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से मिली होवित्जर तोपों का पोखरन में हुआ परीक्षण, चीनी सीमा पर होगी तैनात

Sun, 16 Jul 2017 03:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत एवं अमेरिका ने बोफोर्स विवाद के साये से परे जाते हुए पिछले साल 145 एम 777 तोपों के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। भारतीय आर्मी ने पोखरन में इन अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपों का परीक्षण किया है।
विज्ञापन


इस परीक्षण के जरिए इन तोपों की  स्पीड, आवृत्ति और क्षमता का आकलन किया गया। आर्मी सूत्रों के मुताबिक, इन तोपों का परीक्षण सितंबर तक जारी रहेगा।

1980 के दशक के मध्य में बोफोर्स घोटाले को लेकर छिड़े विवाद के बाद भारतीय सेना में लंबी दूरी की इन तोपों को शामिल करने को लेकर लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। इन तोपों को अधिकतर चीन से लगने वाली सीमा पर तैनात किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

​हॉवित्जर तोप की ये हैं खासियतें

— भारतीय सेना में सम्मलित होने जा रही हॉवित्जर तोप बोफोर्स के मुकाबले बहुत हल्की हैं। जहां बोफोर्स तोप का वजन करीब 13 टन है वही हॉवित्जर का वजन चार टन ही है।
— हॉवित्जर को हेल्किॉप्टर के माध्यम से आसानी से पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है। गौरतलब है कि चीन और पाकिस्तान के भारतीय सीमा पहाड़ी क्षेत्र में काफी दूरी तक है।
— जानकारी के अनुसार भारत को मिलने वाली 145 हॉवित्जर तोप में से 25 तोप भारत को तैयार मिलेंगेी जबकि बाकी का निर्माण भारत में ही किया जाएगा।
— हॉवित्जर तोप आधुनिक तकनी​क से लैस है इसलिए इस आॅपरेट करने के लिए केवल चार—पांच सैनिकों की ही आवश्यकता होगी। 
— जहां बोफोर्स की मारक क्षमता 20—25 किलोमीटर है वहीं हॉवित्जर की मारक क्षमता 40 किलोमीटर तक बतायी जा रही है।
— रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार हॉवित्जर तोप से एक मिनट में पांच गोले दागे जा सकते है जबकि बोफोर्स तोप से इतनी समयावधि में केवल दो गोले ही दागे जा सकते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें