फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: सेना का तलाशी अभियान जारी; हथियार बरामद, मेडिकल के विद्यार्थी राज्यपाल से मिले

Sat, 10 Jun 2023 11:28 PM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी/इंफाल

सार

सेना सूत्रों के मुताबिक राज्य में शांति लाने के प्रयास में सेना ने चौथे दिन भी तलाशी अभियान जारी रखा। जिन क्षेत्रों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियाँ) अधिनियम (अफस्पा) हटाया गया है, वहां पर मजिस्ट्रेटों की उपस्थिति में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय सेना। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर में चौथे दिन भी सुरक्षा एजेंसियों ने अपना तलाशी अभियान जारी रखा। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किया। अभियान पर दौरान ड्रोन से नजर रखी जा रही है। दूसरी ओर, चुराचांदपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात की।

विज्ञापन


हथियार बरामद किए
सेना सूत्रों के मुताबिक राज्य में शांति लाने के प्रयास में सेना ने चौथे दिन भी तलाशी अभियान जारी रखा। जिन क्षेत्रों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियाँ) अधिनियम (अफस्पा) हटाया गया है, वहां पर मजिस्ट्रेटों की उपस्थिति में अभियान चलाया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 22 हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें ज्यादातर स्वचालित हथियार हैं। अभियान के दौरान ड्रोन से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। सेना पूरी कोशिश कर रही है कि तलाशी अभियान के दौरान आम नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

राज्यपाल से मिला मेडिकल कॉलेज विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल
इस बीच, शनिवार को चुराचंदपुर मेडिकल कॉलेज, चुराचांदपुर के छात्रों की एक टीम ने इम्फाल में राजभवन में मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। छात्रों ने मणिपुर के राज्यपाल से इम्फाल के चुराचंदपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स करने वाले छात्रों के लिए राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था करने के लिए मदद की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें