फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल ने किया सरकारी धन का दुरुपयोग, सेना ने रिटायरमेंट के दिन दी सजा

Mon, 24 Jun 2019 09:32 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट जनरल पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। आरोप सिद्ध होने के बाद सेना ने अधिकारी को सजा दी है। सेना मुख्यालय में शिकायतें पहुंचने के बाद, सेना प्रमुख बिपिन रावत के एक प्रधान कर्मचारी अधिकारी (पीएसओ) की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया। 

विज्ञापन


एक रक्षा सूत्र ने बताया कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में यह बात साबित होने पर कि लेफ्टिनेंट जनरल ने व्यक्तिगत उपयोग के लिए 10 लाख रुपये का उपकरण खरीदने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया, अधिकारी की निंदा की गई। अधिकारी को यह सजा पिछले महीने उसके सेवानिवृत्ति के दिन दी गई। 

अधिकारी के खिलाफ शिकायतें मिली थीं कि उन्होंने व्यक्तिगत उपयोग के लिए 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का उपकरण खरीदने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया। इसके बाद भ्रष्टाचार के आरोप की जांच के लिए एक वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल की अध्यक्षता में सेना मुख्यालय ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया था। इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल के खिलाफ मामला शुरू हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें