फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से सुरक्षा चुनौतियों पर मंथन करेंगे सेना के शीर्ष अधिकारी

Sun, 07 Apr 2019 12:35 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल)
विज्ञापन

देश के शीर्ष सेनाधिकारी देश की सुरक्षा के सामने आ रही चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को एकसाथ एकत्र होंगे। सोमवार से यहां शुरू हो रही एक सप्ताह लंबी सुरक्षा कांफ्रेंस में अपने प्रतिद्वंद्वी देशों के खिलाफ लड़ाकू बढ़त बनो के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल बिपिन रावत की अध्यक्षता में होने जा रही इस कांफ्रेंस में खासतौर पर पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर भारत की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद उपजी स्थितियों से सुरक्षा को मिल रही चुनौतियों के मद्देनजर इस समीक्षा की जरूरत महसूस की जा रही है। 

सेना की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, 14 अप्रैल तक चलने वाली इस कांफ्रेंस के उद्घाटन सत्र में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहेंगी। इस कांफ्रेंस के दौरान सैन्य संरचनाओं और सेना से जुड़े विशिष्ट मुद्दों पर खासतौर पर चर्चा होगी। साथ ही सभी शीर्ष कमांडर चीन से लगती भारतीय सीमा पर सड़कों व सैन्य ढांचे के विकास, सामरिक रेल लाइनों के निर्माण और ‘सीमित बजट’ में पर्याप्त गोला-बारूद बनाए रखने के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें