फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकात: इटली के रक्षा मंत्री लोरेंजो ग्वेरिनी से मिले थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे

Thu, 08 Jul 2021 04:40 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली

सार

थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने गुरुवार को रोम में इटली के अपने समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल पिएट्रो सेरिनो और रक्षा मंत्री लोरेंजो ग्वेरिनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सैन्य संबंधों और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर केंद्रित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।
विज्ञापन
इटली के रक्षा मंत्री लॉरेंजे ग्वेरिनी के साथ जनरल एमएम नरवणे - फोटो : twitter.com/adgpi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थलसेना प्रमुख दो देशों ब्रिटेन और इटली की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को इटली की दो दिवसीय यात्रा पर रोम पहुंचे। अधिकारियों ने इटली के रक्षा मंत्री से उनकी मुलाकात के बारे में कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने अपने समकक्ष लेफ्टिलेंट जनरल जनरल पिएट्रो सेरिनो से भी मुलाकात की। थलसेना ने ट्वीट किया, 'थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने इटली के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पिएट्रो सेरिनो से मुलाकात कर संयुक्त सैन्य सहयोग से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की।'
 

जनरल नरवणे इटली के प्रसिद्ध कैसिनो शहर में भारतीय सेना के एक स्मारक का उद्घाटन करेंगे । यह स्मारक उन भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।
विज्ञापन

 

पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन इतालवी प्रधानमंत्री जी कोंटे के बीच हुए डिजिटल शिखर सम्मेलन में रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के तौर-तरीकों पर प्रमुखता से विचार किया गया था।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग व प्रौद्योगिकी सहयोग के माध्यम से रक्षा संबंधों को और विस्तारित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें