फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख एमएम नरवणे, घायल जवानों से अस्पताल में की मुलाकात

Tue, 23 Jun 2020 03:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घायल जवानों से मुलाकात करते सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन के साथ तनाव के बीच मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे लद्दाख पहुंचे। वह सबसे पहले लेह स्थित सैनिक अस्पताल पहुंचे जहां घायल जवानों का इलाज चल रहा है। उनका यह दौरा दो दिन का है। 

विज्ञापन

 
दिल्ली में सैन्य कमांडरों के कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के बाद वह लेह के लिए रवाना हुए थे। वह लद्दाख में उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी के साथ जमीन और परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा सेना प्रमुख ग्राउंड कमांडरों के साथ गतिरोध पर चर्चा करेंगे और फॉरवर्ड स्थानों का भी दौरा करेंगे।


 
 
गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद सेना प्रमुख पहली बार लद्दाख पहुंचे हैं। इससे पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने रविवार को लद्दाख का दौरा किया था। बता दें कि लद्दाख में हुई हिंसा में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन


सोमवार को हुई सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता
सोमवार को मोल्डो में दोनों पक्षों के बीच 11 घंटे तक सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत हुई थी। भारत ने अडिग रहते हुए दो टूक कहा था कि गलवां, पेंगोंग त्सो और हॉट स्प्रिंग पर जब तक दो मई से पहले वाली स्थिति बहाल नहीं हो जाती पूरी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हालात नाजुक बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें-भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच सिक्किम में हुई झड़प का वीडियो वायरल, सेना ने बताया झूठा
विज्ञापन


झड़प से पहले छह जून को हुई थी बातचीत
इससे पहले छह जून को दोनों पक्षों के बीच हुई सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों पक्ष स्थिति को सुलझाने और सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक जुड़ाव जारी रखेंगे। मंत्रालय ने कहा था कि दोनों पक्ष विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में हुए विवाद को शांतिपूर्वक हल करने के लिए सहमत हुए और नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें