फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन पर राहुल ने फिर सरकार को घेरा, भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस को दिखाया 'आईना'

Tue, 23 Jun 2020 03:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी-जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर लगातार मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सरकार पर हमला कर रही है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने फिर सरकार से पूछा है कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है। इसपर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार करते हुए उन्हें आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने चीन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए और फिर चीन को जमीन सौंप दी।

विज्ञापन

जेपी नड्डा ने कहा, ‘पहले कांग्रेस ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए। फिर कांग्रेस ने चीन को जमीन सौंप दी। दोकलम मामले के दौरान राहुल गांधी गुप्त रूप से चीनी दूतावास जाते हैं। महत्वपूर्ण परिस्थितियों के दौरान राहुल गांधी ने देश को विभाजित करने और सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने की कोशिश की। क्या ये एमओयू का प्रभाव है?’
 

राहुल ने पूछा- क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया
राहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध को लेकर मंगलवार को फिर सवाल किया कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी द्वारा लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील की ली गई एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए यह भी कहा कि चीनी आक्रमण के खिलाफ हम एकजुट खड़े हैं। राहुल गांधी ने सवाल किया, 'क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है?'
विज्ञापन

 

 
इससे पहले, सोमवार को राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर सवाल उठाया था। राहुल ने कहा कि आखिर इस टकराव के समय चीन हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ क्यों कर रहा है? उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया था, 'चीन ने हमारे सैनिकों की हत्या कर दी। चीन ने हमारी जमीन ले ली। फिर चीन इस टकराव के दौरान मोदी की तारीफ क्यों कर रहा है?' 



यह भी पढ़ें- भारत-चीन: लेह के लिए रवाना होंगे सेनाध्यक्ष नरवणे, तैयारियों की करेंगे समीक्षा
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक लद्दाख में गलवां घाटी में पिछले दिनों दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हुई सर्वदलीय बैठक में दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की तारीफ चीन की मीडिया ने की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें