फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल नरवणे बोले: कॉरपोरेट क्षेत्र हो या देश की सेना, महिलाओं के लिए भारतीय समाज के सभी रास्ते खोलने की जरूरत

Wed, 16 Mar 2022 10:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनरल नरवणे ने कहा कि गुणवत्ता या योग्यता लिंग पर आधारित नहीं होती है। अधिकारी या को अच्छे होते हैं या खराब। 
विज्ञापन
फिक्की के कार्यक्रम में सेना प्रमुख नरवणे - फोटो : twitter/ficci_india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने बुधवार को कहा कि महिलाओं के लिए देश के समाज के सभी रास्ते खोलने की आवश्यकता है, चाहे यह कॉरपोरेट सेक्टर हो या सेना। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में महिला लड़ाकू पायलटों का पहला बैच भी ग्रेजुएट होगा।

विज्ञापन


सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय समाज अब पुराने समय की रीतियों के सहारे नहीं रह सकता है। महिला अधिकारी लंबे समय से भारतीय सेना में सेवाएं देती आ रही हैं और हमने उन्हें कई कार्य दिए हैं, जिससे उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का मौका मिला है। नरवणे ने कहा कि जब महिलाओं की बारी आएगी तब वो कमांड भूमिकाओं में भी सेवाएं देंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें