फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना प्रमुख नरवणे ने लद्दाख में अग्रिम मोर्चे का लिया जायजा, जवानों का बढ़ाया हौसला

Wed, 24 Jun 2020 01:41 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल नरवणे - फोटो : ANI
विज्ञापन

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन सेना प्रमुख ने आज पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में अग्रिम मोर्चे का दौरा किया। सेना प्रमुख ने यहां तैनात सैनिकों के साथ बातचीत भी की।  

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अग्रिम मोर्चे का दौरा करते हुए जमीनी हालात का जायजा लिया। सेना प्रमुख ने यहां तैनात जवानों को उनके शानदार काम, उत्साह और साहस के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।

 

चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे लद्दाख पहुंचे थे। वह सबसे पहले लेह स्थित सैनिक अस्पताल पहुंचे जहां घायल जवानों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में सैन्य कमांडरों के कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के बाद वह लेह के लिए रवाना हुए थे। 

विज्ञापन


सेना प्रमुख आज ग्राउंड कमांडरों के साथ हालात पर चर्चा करेंगे और फॉरवर्ड स्थानों का भी दौरा करेंगे। गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद सेना प्रमुख पहली बार लद्दाख पहुंचे हैं। इससे पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने रविवार को लद्दाख का दौरा किया था। बता दें कि लद्दाख में हुई हिंसा में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें