भारत की तीनों सेनाओं के प्रमुख पुणे के खडकवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के दौरे पर हैं। तीनों ने यहीं से सेना के कोर्स पूरे किए हैं। यह अद्भुत संयोग है।
भारत की तीनों सेनाओं के प्रमुख दो दिनी दौरे पर पुणे के खडकवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के दौरे पर हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि तीनों एनडीए की 56 वीं बैच के तौर पर एनडीए से कोर्स किए हैं। यह अनूठा संयोग है।
विज्ञापन
थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस 20 व 21 अगस्त को खडकवाला स्थित एनडीए के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रक्षा अकादमी के मुख्य भवन के सम्मुख खड़े होकर अपनी तस्वीर भी खिंचवाई।