कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन पत्र की वैधता पर सोमवार सुबह 10:30 बजे कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट/नामांकन कक्ष में सुनवाई होगी। सुनवाई पूरी होने के बाद आरओ इस पर अपना फैसला देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 10 अप्रैल को चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
पढ़ें पूरी खबर..
दो दिनों तक गर्म रहेगी रायबरेली और अमेठी की सियासत, आज आएंगे सोनिया-राहुल और प्रियंका
जिले की सियासत दो दिन गर्म रहेगी। वजह गांधी परिवार का कुनबा यहां पहुंच रहा है। सांसद सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा जहां अमेठी, रायबरेली के संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
भाजपा ने दिल्ली में किए चार उम्मीदवार घोषित, आज शाम तक जारी होंगे बाकी तीन प्रत्याशियों के नाम
भाजपा दिल्ली की चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। चारों सीटों पर मौजूदा सांसदों को ही प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार घोषित किया है।
पढ़ें पूरी खबर..
तीसरे चरण का प्रचार थमा, मतदान कल, सातवें चरण की 13 सीटों पर नामांकन आज से
लोकसभा चुनाव में प्रदेश में तीसरे चरण की दस सीटों पर चुनाव प्रचार रविवार शाम थम गया। इन सीटों पर 23 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। करीब 1.76 करोड़ मतदाता 120 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें करीब 95.5 लाख पुरुष औ्र 80.9 लाख महिला मतदाता हैं। वोटिंग के लिए 12,128 मतदान केंद्र तथा 20,116 मतदान बूथ बनाए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
कोलंबो धमाकों में आईएसआई का हाथ, एमक्यूएम मुखिया अल्ताफ हुसैन का दावा
निर्वासित पाकिस्तानी नेता और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने दावा किया है कि कोलंबो धमाकों में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। हुसैन ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से अपनी अपील में कहा, ‘इन बम धमाकों में आईएसआई के शामिल होने की संभावना को दरकिनार नहीं करना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर..