हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (अप, 12303) शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पता चला है कि ट्रेन दो हिस्सों में बंटने के बाद बेपटरी हो गई। नौ डिब्बे पलटने की सूचना मिली है। इनमें 8 एसी कोच और पैंट्रीकार हैै। 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
आज बरेली में गरजेंगे पीएम मोदी, संभलकर निकलें दोपहर बाद कई रास्ते रहेंगे बंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम देवचरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद शहर से गुजरते हुए त्रिशूल एयरबेस तक पहुंचेंगे। पीएम की सुरक्षा के लिए शाम चार बजे के बाद शहर और आसपास के कई रास्तों को आम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर-
आज आजम और अक्षय के लिए वोट मांगेंगी मायावती, दो साझा जनसभाओं को करेंगी संबोधित
बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को सपा प्रत्याशियों आजम खां और अक्षय यादव के लिए वोट मांगने जाएंगी। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की दो साझा चुनावी जनसभाएं तय हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
कांग्रेस 7-2-1 के नए फॉर्मूले पर नहीं मानी तो आज आप का अंतिम निर्णय
आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की आखिरी उम्मीद को जिंदा रखते हुए शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों से नामांकन नहीं करवाए। दरअसल पार्टी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हां-ना का इंतजार है। ऐसे में आप ने अब सोमवार को नामांकन दाखिल करने की बात कही है, वहीं गठबंधन का एक नया फॉर्मूला भी दिया है।
पढ़ें पूरी खबर-
स्पाइसजेट ने जेट एयरवेज के 100 पायलटों समेत 500 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा
सस्ती विमान यात्रा मुहैया कराने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने कहा है कि उसने पहले ही जेट एयरवेज के 100 पायलट सहित 500 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी पर रख लिया है। कंपनी ने कहा है कि वह आगे और भी कर्मचारियों को शामिल करने के लिए तैयार है।
पढ़ें पूरी खबर-