फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 17 Apr 2019 06:58 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिमोझी के आवास पर छापेमारी में आयकर विभाग के हाथ खाली

विज्ञापन


आयकर विभाग ने द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी की प्रत्याशी कनिमोझी के आवास पर छापा मारा है। आयकर का यह छापा तमिलनाडु के थूथुकुडी में उस घर पर मारा है जहां कनिमोझी रह रही हैं लेकिन इस छापेमारी में आईटी विभाग को कुछ नहीं मिला। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



एनडी तिवारी के बेटे के शव का पोस्टमार्टम आज, कल संदिग्ध हालत में हुई थी मौत 

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे दिवगंत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर शाम करीब 4 बजकर 41 मिनट पर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



सरकार ने नीरव मोदी मामले में प्रवर्तन निदेशालय के मुंबई प्रमुख को हटाया

सरकार ने मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के विशेष निदेशक विनीत अग्रवाल को हटा दिया है। नीरव मोदी मनी लाड्रिंग जांच मामले में एजेंसी के जांच अधिकारी को बिना उपयुक्त प्रक्रिया का पालन किये कार्य मुक्त (रिलीव) करने में कथित रूप से दखल देने को लेकर उन्हें हटाया गया है।

पढ़ें पूरी खबर..


बाड़ से तय होंगी करतारपुर कॉरिडोर की सीमाएं, भारत-पाक बैठक में हुई चर्चा

करतारपुर कॉरिडोर के मसले पर भारत और पाकिस्तान की तकनीकी टीमों ने मंगलवार को बैठक की। इसमें दोनों देशों के इंजीनियरों के अलावा सर्वे टीम के सदस्य और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए। करतारपुर में हुई इस बैठक में दोनों देशों के बीच कॉरिडोर के निर्माण के तौर तरीकों के साथ सीमा पर बाड़ और सड़क की डिजाइन पर चर्चा हुई।

पढ़ें पूरी खबर..


गूगल ने भारत में ब्लॉक की चाइनीज एप टिकटॉक, एपल ने नहीं दिया जवाब

मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को गूगल ने चाइनीज वीडियो एप टिकटॉक को भारत में ब्लॉक कर दिया। कोर्ट के चीन की बाइटडांस टेक्नोलॉजी कंपनी की तरफ से किया गया प्रतिबंध का फैसला वापस लेने का आग्रह ठुकराने के बाद गूगल ने इस एप को भारत में ब्लॉक कर दिया।

पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें