लोकसभा चुनाव : पहले चरण का मतदान आज...20 राज्य, 91 सीटें और 1279 उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण के मतदान के लिए आयोग ने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी। मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पहले दौर में कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगेगी।
पढ़ें पूरी खबर..
मायावती के बयान से निराश भीम आर्मी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान
दलित संगठन भीम आर्मी ने समुदाय के सदस्यों से सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद के लिए वोट देने को कहा है और उनके इस ऐलान से बसपा-सपा-रालोद गठबंधन को झटका लग सकता है।
पढ़ें पूरी खबर..
एमजे अकबर मीटू मामला: महिला पत्रकार पर मानहानि के आरोप तय, चलेगा मुकदमा
अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व पत्रकार एमजे अकबर मानहानि मामले में आरोपी महिला पत्रकार पर बुधवार को मानहानि की धाराओं में आरोप तय कर दिए। इससे पहले 25 फरवरी को उसे जमानत प्रदान कर दी गई थी। 4 मई को अदालत आरोप तय करने पर सुनवाई करेगी।
पढ़ें पूरी खबर..
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी से भरेंगी नामांकन, सीएम योगी रहेंगे मौजूद
अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन भरते समय सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा कई मंत्री और संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे। नामांकन से पहले स्मृति व योगी करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे। भाजपा कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है।
पढ़ें पूरी खबर..
मंत्रालय के अनुसार इस गर्मी बढ़ सकती है कई राज्यों में बिजली कटौती
इस गर्मी के मौसम में कई राज्यों के लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ सकती है। केंद्रीय बिजली मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, संपन्नता वाले राज्यों में ज्यादा एयर कंडीशनर चलने से मांग में भारी बढ़ोतरी होती है। दिल्ली में सामान्य दिनों में 4,000 मेगावाट की खपत होती है, तो गर्मी में खपत 50 फीसदी बढ़कर 6,000 मेगावाट हो जाती है।
पढ़ें पूरी खबर..