फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 10 Apr 2019 06:21 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के बालाकोट हमले के बयान पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान का संज्ञान लिया है जिसमें उन्होंने पहली बार मतदान करने वालों से कहा है कि अपना वोट उन्हें समर्पित करें जिन्होंने बालाकोट हवाई हमले को अंजाम दिया।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


राहुल गांधी आज अमेठी से भरेंगे नामांकन, प्रियंका और सोनिया गांधी भी रहेंगे साथ

केरल के वायनाड से पर्चा भरने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमेठी से भी नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए वे विशेष विमान से सुबह करीब 9:30 बजे अमेठी पहुंचेंगे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी व मां सोनिया गांधी मौजूद होंगी। 

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


राफेल सौदा: सुप्रीम कोर्ट पुनर्विचार याचिका पर आज सुनाएगी फैसला

सुप्रीम कोर्ट बुधवार को यह तय करेगा कि क्या लीक हुए गोपनीय दस्तावेजों के आधार पर राफेल मामले में दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई हो सकती है या नहीं? पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले आने वाला यह फैसला सियासी नजरिए से बेहद अहम साबित होगा। 

पढ़ें पूरी खबर-

उल्टी गिनती शुरू, पहले दौर का शोर थमा, 91 सीटों पर चुनाव कल

लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है।  11 अप्रैल को पहले चरण के होने वाले मतदान के लिए 91 लोकसभा सीटों और 20 राज्यों में मतदान होगा। यह राज्य हैं, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालेंड, उड़ीसा, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप है। 

पढ़ें पूरी खबर-

नेतन्याहू के भविष्य पर फैसले के लिए मतदान शुरू, जनमत सर्वेक्षणों में फिर से बनाते दिख रहे सरकार

इजराइल में मंगलवार को मतदान शुरू हो गया है जिसमें यह फैसला होगा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद फिर से मौका मिलेगा या राजनीति में नया चेहरा पूर्व सेना प्रमुख उनका स्थान लेंगे।

पढ़ें पूरी खबर-
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें