Agniveer: लेफ्टिनेंट जनरल सी.बी. बोनप्पा ने बताया कि जून 2022 में योजना शुरू की गई। उनके पास पहला बैच था, जिसे दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच भर्ती किया गया था। करीब एक लाख अग्निवीरों को सेना में भर्ती किया गया है।
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल सी.बी. बोनप्पा ने रविवार को कहा कि बल में अब तक एक लाख अग्निवीर शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से करीब 70 हजार को विभिन्न इकाइयों में तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि वर्ष 2024-25 में करीब 50 हजार रिक्तियां निकाली गई हैं और भर्ती प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
जनरल बोनप्पा ने बताया कि जून 2022 में योजना शुरू की गई। हमारे पास पहला बैच था, जिसे दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच भर्ती किया गया था। करीब एक लाख अग्निवीरों को सेना में भर्ती किया गया है। इनमें करीब 200 महिलाएं भी शामिल हैं और लगभग 70 हजार को पहले ही विभिन्न बटालियों में भेजा जा चुका है। जहां वे बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें करीब 100 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस साल 2024-25 में करीब 50 हजार रिक्तियां जारी की गईं। भर्ती प्रक्रिया जारी है। लेफ्टिनेंट जनरल बोनप्पा ने बताया कि वे सभी भर्ती होने वाले किसी भी अन्य सिपाहियों की तरह सभी परिचालन कार्यों और अन्य पेशेवर कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। वे एक ही वर्दी पहनते हैं और एक ही कर्तव्य निभाते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भर्ती हुए अग्निवीरों की स्थिति को मजबूत करने के मकसद से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उनके लिए विशेष भर्ती लाभों का एलान किया। सीआईएसएफ की महानिदेशक नीना सिंह ने कहा कि बल ने पूर्व के अग्निवीरों की भर्ती के लिए सभी प्रबंध किए हैं।
सीआईएसएफ ने एक्स पर कहा, अग्निवीरों की भर्ती के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। सीआईएसएफ की महानिदेश नीना सिंह ने बताया कि अग्निवीरों के लिए दस फीसदी कांस्टेबल के पद आरक्षित किए गए हैं और उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट दी जाएगी। उन्हें आयु में भी छूट है। पहले बैच के लिए आयु में पांच वर्ष की छूट है और बाद में आयु तीन वर्ष की छूट है।