फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहार: प्रवासियों को मुफ्त राशन, नकद देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में आवेदन

Fri, 30 Apr 2021 04:01 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • एक्टिविस्ट अंजलि भारद्वाज, हर्ष मंदर और जगदीप खोखर के वकील प्रशांत भूषण ने दायर की याचिका
  • याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार को जरूरतमंदों को फिर से मुफ्त सूखा राशन और नकद देने का निर्देश दिया जाए
विज्ञापन
राशन की दुकान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कहर के बीच देशभर में पाबंदी के कारण परेशानियों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में आवेदन देकर करीब आठ करोड़ प्रवासी कामगारों को राशन दिलाने की गुहार लगाई गई है।

विज्ञापन


वकील प्रशांत भूषण के जरिये दायर आवेदन में एक्टिविस्ट अंजलि भारद्वाज, हर्ष मंदर और जगदीप खोखर ने कहा है कि गत वर्ष के लॉकडाउन के कारण प्रवासियों की परेशानी लगभग पूरे वर्ष जारी रही। प्रवासी कामगार इससे उबर भी नहीं पाए थे कि कोरोना की दूसरे लहर ने फिर से उन्हें मुसीबत में डाल दिया।

याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार को इन जरूरतमंदों को फिर से मुफ्त सूखा राशन और नकद देने का निर्देश दिया जाए। साथ ही आपदा प्रबंधन कानून लागू रहने तक लोगों को कोविड राशन कार्ड जारी किए जाएं। प्रवासियों के लिए औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर बना बनाया भोजन मुहैया कराने की व्यवस्था भी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें