फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple: 'हैकिंग अलर्ट पर एपल ने विपक्षी नेताओं को नहीं दिया स्पष्ट जवाब'; पांच महीने से इंतजार कर रही सरकार

Tue, 20 Feb 2024 07:25 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एपल ने विपक्षी नेताओं को ऐसा संदेश भेजकर आगाह किया था कि उनका फोन हैक किया जा रहा है। इस पर सरकार की तरफ से कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया था। राजीव चंद्रशेखर ने कहा, सरकार ने एपल से दो सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को भेजे गए हैंकिंग अलर्ट पर आईफोन निर्माता कंपनी एपल ने अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं भेजा है। उन्होंने कहा कि सरकार पांच महीने से एपल के जवाब का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


एपल ने विपक्षी नेताओं को ऐसा संदेश भेजकर आगाह किया था कि उनका फोन हैक किया जा रहा है। इस पर सरकार की तरफ से कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया था। राजीव चंद्रशेखर ने कहा, सरकार ने एपल से दो सवाल पूछे हैं। पहला उनके उपकरणों के सुरक्षित होने से संबंधित है, जबकि दूसरा सवाल यह पूछा गया है कि विपक्षी सदस्यों को ऐसा अलर्ट भेज जाने की वजह क्या थी। हम कंपनी से यह भी पूछ रहे हैं कि क्या आपका फोन असुरक्षित है? इसका जवाब पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। 

विपक्षी दलों के कई नेताओं ने अक्तूबर में दावा किया था कि उन्हें एपल की तरफ से अलर्ट मिला था कि सरकारी एजेंसियां उनके फोन की हैकिंग कर रही हैं। यह दावा करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता शशि थरूर, पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया श्रीनेत, टीएस सिंहदेव और भूपिंदर एस हुड्डा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें