फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री जेटली बोले- नोटबंदी पर विपक्ष के अलावा सभी सरकार के साथ

Tue, 22 Nov 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद के शीतकालीन सत्र में नोट बंदी के फैसले पर विपक्ष के लगातार सियासी हमले का शिकार हो रही सरकार ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस फैसले पर विपक्ष को छोड़ कर सारा देश सरकार के साथ है। इस फैसले के बाद बैंकों में बड़ी संख्या में जमा हुई नकदी के जरिए गांव और गरीब पर नजरे इनायत करने का साफ संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे गरीबी हटाने में बड़ी मदद मिलेगी। फैसले की जानकारी लीक होने संबंधी आरोपों पर भी जेटली चुटकी लेने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी वित्त मंत्री तक को फैसले की जानकारी न होने की बात करता है तो कभी पार्टी को इसकी पूर्व जानकारी देने का भी आरोप लगाता है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान जेटली ने नोट बंदी के फैसले के सकारात्मक पक्षों की जानकारी सांसदों को देते हुए इसे लोगों के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फैसला ऐतिहासिक है। इससे गरीबी हटाने में मदद मिलेगी। इस तरह का फैसला लेने केलिए हिम्मत की जरूरत थी, जो कि मोदी की सरकार ने दिखाई है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार पहले दिन से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष को पता है कि उसके पास इस फैसले पर अफवाह फैलाने के अलावा साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। 

जेटली ने इस फैसले से लोगों को हो रही परेशानी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक नतीजे के लिए फैसले की गोपनीयता जरूरी थी। जाहिर तौर पर फैसले से पहले एटीएम के साफ्टवेयर को बदला जाना संभव नहीं था। जेटली ने कहा कि अपने कार्यकाल में बड़े बड़े लोन दे कर अर्थव्यवस्था का भठ्ठा बैठाने वाली कांग्रेस अब विलाप कर रही है। पीएम मोदी की तरह वित्त्त मंत्री ने भी सांसदों से लोगों के बीच जा कर इस फैसले के महत्व को साझा करने की अपील की। उन्होंने भी सांसदों से इस फैसले को सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में प्रचारित न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें