फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: ममता सरकार पर अनुराग ठाकुर का निशाना, कहा- पश्चिम बंगाल में पत्रकारों को बनाया जा रहा निशाना

Fri, 22 Dec 2023 06:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के मामले में विपक्ष और खासतौर से राहुल गांधी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मशार किया है।
विज्ञापन
Anurag Thakur - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प. बंगाल में पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमलों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए राज्य सरकार को मीडिया के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की नसीहत दी है। राज्यसभा में तृणमूल सांसद डोला सेन के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प. बंगाल इकलौता राज्य है, जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। राज्य में बीते आठ सालों में पत्रकारों पर हमले की बाढ़ आ गई है। वह भी तब, जब गृह मंत्रालय ने परामर्श जारी कर राज्यों को ऐसे हमलों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के भी तमाम प्रयासों के बावजूद ऐसी घटनाएं नहीं रुक रहीं।

राहुल गांधी पर वार...नाम बड़े और दर्शन छोटे

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के मामले में विपक्ष और खासतौर से राहुल गांधी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मशार किया है। राहुल गांधी की ओर से मिमिक्री का वीडियो बनाए जाने को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने साबित किया है कि इनके नाम बड़े और दर्शन छोटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें