फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में बोले अनुराग ठाकुर- राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले चीनी 'चंदे' पर क्यों नहीं बोल रहे राहुल?

Sun, 26 Feb 2023 09:22 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद में एक पत्रकार वार्ता में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। ठाकुर ने कहा कि अब तक राजीव गांधी फाउंडेशन द्वारा स्वीकार किए गए चीनी चंदे पर कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को कथित तौर पर चीन से मिले चंदे के बारे में कांग्रेस नेता क्यों नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से CBI की पूछताछ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाने के लिए आप पर भी निशाना साधा। हैदराबाद में एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी हमेशा उस देश (चीन) के बारे में बोलते हैं जहां से राजीव गांधी फाउंडेशन ने चंदा लिया है। अब तक राजीव गांधी फाउंडेशन द्वारा स्वीकार किए गए चीनी चंदे पर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने सवाल किया, 'जब चीन कब्जा करने की कोशिश कर रहा था, तो राहुल चीनी अधिकारियों के साथ क्या कर रहे थे?'

आपने और आपकी पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह जताया
उन्होंने आरोप लगाया कि जब भारतीय रक्षा बल चीनी अतिक्रमण का करारा जवाब दे रहे थे तब राहुल गांधी ने उनका अपमान किया। उन्होंने कहा, 'आपने और आपकी पार्टी और समर्थकों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह जताया और हमारे सैनिकों का मनोबल गिराने की कोशिश की।'
विज्ञापन


इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन किया
इस बीच, केंद्रीय मंत्री ने यहां पास में हार्टफुलनेस इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन में तेलंगाना के राज्य मंत्री श्रीनिवास गौड, मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और दाजी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें