फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार भारत में हुई रूस-अमेरिका के विदेश मंत्री की बात, पर बैठक नहीं

Thu, 02 Mar 2023 08:08 PM IST
Jeet Kumar एएआई, दिल्ली

सार

एक रूसी अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर बहुत संक्षिप्त बातचीत हुई।
विज्ञापन
Antony Blinken, Sergey Lavrov , ब्लिंकन , लावरोव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन विवाद के बीच दिल्ली में कुछ समय के लिए मुलाकात की। दिल्ली में चल रही जी20 बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्री आए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुलाकात लगभग 10 मिनट तक चली और एंटनी ब्लिंकन ने लावरोव को बताया कि अमेरिका यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेगा।

विज्ञापन


जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर बहुत संक्षिप्त बातचीत हुई
एक रूसी अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर बहुत संक्षिप्त बातचीत हुई। वहीं रूसी प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन ने जी20 बैठक के दूसरे सत्र के दौरान विदेश मंत्री लावरोव से संपर्क करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने विदेश मंत्री लावरोव के साथ संपर्क के लिए कहा। जी20 बैठक के दूसरे सत्र के दौरान उन्होंने संपर्क किया था  लेकिन कोई बातचीत या पूर्ण बैठक नहीं हुई।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने कही बड़ी बात
अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने जी20 बैठक में अपनी टिप्पणी में कहा कि हमें रूस से आक्रामकता के अपने युद्ध को समाप्त करने और अंतरराष्ट्रीय शांति और आर्थिक स्थिरता के लिए यूक्रेन से पीछे हटने का आह्वान करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, यह बैठक फिर से यूक्रेन के खिलाफ रूस के अकारण और अनुचित युद्ध से प्रभावित हुई है। अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी यूक्रेन पर उसके आक्रमण को लेकर रूस पर दबाव बढ़ा रहे हैं।

मैंने आज रूसी विदेश मंत्री लावरोव से संक्षिप्त बातचीत की। मैंने रूस से अपने गैर-जिम्मेदाराना फैसले को वापस लेने और नई संधि को लागू न करने का आग्रह किया। साथ ही बताया कि मैंने रूसी विदेश मंत्री से कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया में और हमारे संबंधों में क्या हो रहा है, अमेरिका सामरिक हथियारों के नियंत्रण में शामिल होने और कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा, जैसा कि अमेरिका और सोवियत संघ ने शीत युद्ध के चरम पर किया था।

चीन पर साधा निशाना
ब्लिंकन ने कहा कि जब मैंने विदेश नीति के वरिष्ठ अधिकारी को देखा तो मैंने इस सूचना पर अपनी चिंता जताई कि चीनी रूस को हथियारों की आपूर्ति करने पर विचार कर रहे हैं, मैंने कहा कि यह चीन के साथ हमारे संबंधों में गंभीर समस्या होगी और इसके परिणाम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें