Election Result: चुनाव में सबसे छोटी जीत भाजपा और एनपीपी गठबंधन की महिला उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने महज सात वोटों से जीत दर्ज कीं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी केनेजाखो नखरो को हराया। नगालैंड सलहूतुनू क्रुसे के अलावा हेकानी जखालू दीमापुर-तीन विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के नजीजे गुरुवार को आ गए। त्रिपुरा और नगालैंड में फिर से भाजपा गठबंधन की वापसी हुई। इसके अलावा मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। माना जा रहा है कि यहां भी भाजपा अपने पुराने साथी के साथ मिलकर सरकार बना लेंगी। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि इस चुनाव में किस उम्मीदवार के नाम सबसे छोटी जीत दर्ज की और किसे सबसे बड़े अंतर से विजय हाथ लगी।
विज्ञापन
सबसे छोटे अंतर से जीत
इस बार चुनाव में सबसे छोटी जीत भाजपा और एनपीपी गठबंधन की महिला उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने महज सात वोटों से जीत दर्ज कीं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी केनेजाखो नखरो को हराया। सलहूतुनू क्रुसे के अलावा हेकानी जखालू दीमापुर-तीन विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। नगालैंड में ऐसा पहली बार होगा, जब कोई महिला उम्मीदवार विधानसभा पहुंचेंगी। इस बार जीत हासिल करने वाली दोनों महिला विधायक भाजपा-एनपीपी गठबंधन से हैं।
सबसे बड़े अंतर से जीत
सबसे बड़े अंतर से जीत की बात करें तो टिपरा मोथा पार्टी की स्वप्ना देबबर्मा ने 21649 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने सीपीआई (एम) के रविचंद्रन देबबर्मा को शिकस्त दी। टिपरा मोथा पार्टी ने पहली बार चुनावों में शिरकत की थी। पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 सीटों पर जीत दर्ज की।