फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीलिया केस: महाराष्ट्र सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट गए पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह

Sat, 01 May 2021 03:47 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

  • परमबीर सिंह ने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वह राज्य सरकार को उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई न करने का निर्देश दे
विज्ञापन
bombay high court
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र होम गार्ड के महानिदेशक और पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने खुद पर महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सिंह ने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वह राज्य सरकार को उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई न करने का निर्देश दे। इस मामले पर 4 मई को सुनवाई होगी। इसके अलावा परमबीर सिंह ने सरकार द्वारा उनके खिलाफ की गई विभिन्न कार्रवाइयों को भी चुनौती दी है।

विज्ञापन


बता दें, बीते माह मुबंई पुलिस आयुक्त पद से सिंह का तबादला होने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है। इससे पूर्व मुंबई के पुलिस अधिकारी अनूप डांगे ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।

गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से लदी कार मिलने के मामले को ठीक से नहीं संभाल पाने के आरोप के बाद परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया था। इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ बार और रेस्तरां से 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाया, जिसके बाद सीबीआई ने प्राथमिक जांच कर मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें