फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी इन्फ्रा दिवालिया मामला: एनबीसीसी और सुरक्षा समूह ने बोलियां बढ़ाईं

Sat, 01 May 2021 03:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • सूत्रों के मुताबिक, एनबीसीसी ने कर्जदाताओं को यह प्रस्ताव अब 1,903 एकड़ का दिया है, वहीं सुरक्षा समूह ने 2,600 एकड़ से ज्यादा जमीन देने का नया प्रस्ताव किया है
विज्ञापन
jp infratech
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवालिया हो चुकी रियलिटी कंपनी जेपी इन्फ्राटेक के अधिग्रहण की दौड़ में शामिल राज्य सरकार के स्वामित्व वाले एनबीसीसी और सुरक्षा समूह ने संस्थागत वित्तीय लेनदारों को ज्यादा जमीन देने का प्रस्ताव देेने के लिए अपनी बोलियां बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, एनबीसीसी ने कर्जदाताओं को यह प्रस्ताव अब 1,903 एकड़ का दिया है, वहीं सुरक्षा समूह ने 2,600 एकड़ से ज्यादा जमीन देने का नया प्रस्ताव किया है। दोनों ने इस संबंध में इसी महीने की शुरुआत में अपना प्रस्ताव सौंपा है। इससे पहले एनबीसी ने 1,526 एकड़ और सुरक्षा ने करीब 2040 एकड़ जमीन का प्रस्ताव दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक, एनबीसीसी और मुंबई स्थित सुरक्षा समूह ने अपनी नई बोलियां दाखिल की हैं। सूत्रों ने बताया कि लेनदारों की समिति की बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई थी, जिसमें दोनों समूहों के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें